BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार से NDMC कन्वेंशन सेंटर में शुरू होगी। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) के कार्यकाल को विस्तार मिल सकता है। इस बैठक में पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा तमाम बीजेपी शासित राज्यों के सीएम मौजूद रहेंगे। बैठक में साथ ही इसमें विधानसभा एवं आम चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
पीएम के लिए बनेगा ये भोजन
पीएम मोदी के लिए बैठक में उनके पसंदीदा भोजन तैयार होगा। 16 जनवरी को रात्रि के भोजन में दाल खिचड़ी और घी, सेव टमाटर की सब्जी, मारवाड़ी पुलाव, नमक अजवाइन की रोटी, आलू मेथी, रवा मसाला डोसा, सांभर जैसे व्यंजन जैसे व्यंजन खाने में परोसे जाएंगे वहीं मिष्ठान में मिश्रीमावा और बादाम हलवा, मैसूर पाक जैसे मिष्ठान भी भोजन में दिए जायेंगे। 17 जनवरी को कार्यकारिणी के दूसरे और आखिरी दिन दोपहर के भोजन में मिलेट से बने खाने को प्रमुखता दी गई है।
सदस्यों को भी परोसा जाएगा भोजन
मुख्य तौर पर मोटे अनाज से बने स्टार्टर, लंच, डिनर और स्वीट के तौर पर भी कार्यकारिणी में आए सदस्यों को परोसा जाएगा। लंच में बाजरा महेरी छाछ के साथ,बाजरा महेरी सूप के साथ, लाल लोबिया की सलाद,फाइबर दही बड़ा मिलट पापड़ी चाट, रागी इडली, चटनी और सांभर के साथ बाजरे की खिचड़ी,कढ़ी के साथमिलेट बीसीबेले भात, जवार ढोकली, पंचमेली दाल के साथ,मेथी बाजरे का साग ज्वार रोटी के साथ। बाजरे की रोटी, बाजरे मेथी पराठा,ज्वार की रोटी और ज्वार, जौ और चना का पराठा परोसा जाएगा। इसके साथ ही मिस्ठान भी देशी पारंपरिक ढंग के बाजरे की खीर और शामक की फिरनी बनाया जायेगा।
