देश

पीएम मोदी 12 जून को चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा, फिर जायेंगे ओडिशा

पीएम मोदी 12 जून को 11 बजे चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे वहीं 4:45 बजे भुवनेश्वर में ओडिसा में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

Image

पीएम मोदी 12 जून को चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है अब 12 जून को पीएम नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश ओडिशा और आंध्र प्रदेश जाएंगे। हाल में ही खत्म हुए विधानसभा चुनाव के बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ समारोह होगा। गौर हो कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में एन. चंद्रबाबू नायडू 12 जून को शपथ लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे।

मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्य के राज्यपाल (एस. अब्दुल नजीर) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के (नायडू के) शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।'

केसरपल्ली आईटी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

नायडू बुधवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।मुख्य सचिव ने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की।

कौन बनेगा ओडिशा का मुख्यमंत्री?

मनमोहन सामल का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है, वहीं मुख्यमंत्री के नाम पर आपके नाम भी चर्चा में है, इस सवाल पर मनमोहन सामल , प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा कौन मुख्यमंत्री बनेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article