देश

PM Modi US Visit: अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, जो बाइडन से होगी मुलाकात

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 20, 2023, 07:50 AM IST

PM Modi US Visit: पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

Image

अमेरिका यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी

Photo : ANI

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो गए। वह 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक, वह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान वह व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी आधिकारिक यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लिखा, मैं USA के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क शहर और वाशिंगटन डीसी में कार्यक्रमों में भाग लूंगा। इन कार्यक्रमों में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ बातचीत, अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना और बहुत कुछ शामिल हैं। उन्होंने आगे लिखा, अमेरिका में मुझे बिजनेस लीडर्स से मिलने, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों से मिलने का अवसर भी मिलेगा। हम व्यापार, वाणिज्य, नवाचार, प्रौद्योगिकी और ऐसे अन्य क्षेत्रों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारत-यूएसए संबंधों को गहरा करना चाहते हैं।

भारत-अमेरिका के संबंधों को मजबूत करेगी यात्रा

पीएम मोदी ने कहा, मजबूत लोगों के बीच संबंध हमारे देशों के बीच विश्वास विकसित करने में सहायक रहे हैं। मुझे विश्वास है कि अमेरिका की मेरी यात्रा लोकतंत्र, विविधता और स्वतंत्रता के साझा मूल्यों पर आधारित हमारे संबंधों को मजबूत करेगी। साझा वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हम एक साथ मजबूती से खड़े हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 23 जून तक अमेरिका यात्रा पर रहेंगे। 24-25 जून को वह मिस्र की यात्रा करेंगे।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article