देश

VIDEO: 'युवराज के पापा से मेरी अपील है...', जब इंस्टाग्राम इन्फ्लूएंसर के अनुरोध पर PM मोदी ने शेयर किया ये खास मैसेज

PM Modi On Fitness: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स युवराज दुआ ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की थी कि वो 'मन की बात' कार्यक्रम में मीठे कम खाने की अपील करें ताकि उनके पिता मीठे का कम सेवन करें ताकि पापा की शुगर कम हो सके। इस पर पीएम मोदी ने युवराज के रील को स्टोरी के जरिए शेयर करते हुए लोगों से मीठे के सेवन को कम करने की अपील की।

Image

पीएम मोदी ने इंस्टा स्टोरी के जरिए मीठे के सेवन को कम करने की अपील की। PM Modi/ yuvraj dua instagram

Photo : Twitter

PM Modi On Fitness: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार फिटनेस की मुहिम चलाते रहे हैं। 'मन की बात' जैसे कार्यक्रम और सार्वजनिक मंचों से उन्होंने कई बार मोटापे की समस्याओं का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि मोटापा देश के लिए संकट बनता जा रहा है। हमें खाने में तेल और शुगर की खपत को कम करने की जरूरत है।

इसी बीच उन्होंने एक बार फिर लोगों को फिट रहने और चीनी छोड़ने की अपील की है। हालांकि, इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से चीन कम खाने और स्वस्थ्य रहने की अपील की है।

इन्फ्लुएंसर्स युवराज ने पीएम मोदी से क्या की अपील?

दरअसल इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स युवराज दुआ ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की थी कि वो 'मन की बात' कार्यक्रम में मीठे कम खाने की अपील करें ताकि उनके पिता मीठे का कम सेवन करें ताकि पापा की शुगर कम हो सके।

दरअसल युवराज दुआ ने इंस्टा रील में कहा कि अक्सर लोग मानते हैं कि भारत में बेटे अपने पिता के प्रति खुलकर प्यार नहीं जता पाते। लेकिन उनके मुताबिक, कुछ लोगों की प्राथमिकताओं की सूची अलग ही होती है, जहां तीसरे नंबर पर दोस्त, दूसरे पर परिवार और पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होते हैं, जिनसे किसी की तुलना नहीं की जा सकती।

वे एक व्यंग्यात्मक उदाहरण देते हुए कहते हैं कि अगर किसी इमारत में आग लगी हो और उसमें बच्चे, पत्नी और मोदी जी हों, लेकिन किसी एक को ही बचाया जा सके, तो कुछ लोग पूरे विश्वास के साथ मोदी जी को ही चुनेंगे।

इसी तरह, अगर कोई टीवी देख रहा हो और आसमान में कोई अनोखी घटना भी घट रही हो, तब भी उसका ध्यान नहीं हटेगा, क्योंकि स्क्रीन पर मोदी जी आ रहे होंगे। यहां तक कि किसी सामूहिक कार्यक्रम में खाना खाने से पहले भी ऐसे लोग चार लोगों को ढूंढेंगे, ताकि उनसे प्रधानमंत्री की तारीफ किए बिना उनका खाना हजम ही नहीं होता।

युवराज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, मेरा आपसे अनुरोध है कि आपके शब्द मेरे पापा के लिए पत्थर की लकीर हैं, इसलिए अगर अगले 'मन की बात' एपिसोड में आप मीठे के खिलाफ कुछ बोल दें तो मेरे पापा का शुगर कंट्रोल हो जाएगा, क्योंकि हमारे कहने से उनकी जलेबियां कम नहीं हो रही हैं।

पीएम मोदी ने शेयर की स्टोरी

युवराज के रील को पीएम मोदी के आधिकारिक इंस्टाग्राम के हैंडल पर बतौर स्टोरी शेयर की गई। इस स्टोरी में युवराज के रील को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया, युवराज के अनुरोध पर मैं उनसे और सभी लोगों से अपील करूंगा की मीठे का सेवन कम कर दें। स्वस्थ्य रहें। हमेशा खुश रहें।

वहीं, दूसरे पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक अन्य स्टोरी शेयर की, जिसमें लिखा है, "अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, अच्छा खाएं, स्वस्थ भोजन करें. ज्यादा चीनी कई बीमारियों को न्योता देती है। इसके अलावा, मोटापे का खतरा भी मंडरा रहा है. साथ ही, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यह फिट और सक्रिय रहने का एक शानदार तरीका है।"

pm modi

पीएम मोदी ने मीठे का सेवन कम करने की अपील की।

मोटापे की समस्या से जूझ रहा देश

द लैंसेट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2025 तक भारत की एक तिहाई आबादी मोटापा से ग्रस्त होगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 21.8 करोड़ पुरुष और 23.1 करोड़ महिलाएं साल 2050 तक ओवरवेट होंगी यानी उनका वजन तय मानक से ज्यादा होगा।

अगर इन पुरुषों और महिलाओं की संख्या को जोड़ दिया जाए तो टोटल नंबर आता है 44.9 करोड़ यानी करीबन 45 करोड़ लोग ये देश की अनुमानित जनसंख्या का लगभग 1 तिहाई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित