Lord Ram Statue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में शुक्रवार को भगवान श्रीराम की 77 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। इस मूर्ति की सबसे खास बात यह है कि इसे कांस्य (Bronze) की धातु से तैयार किया गया है, जिसका अनावरण श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में किया गया है। इस खास मौके पर गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक समेत कई लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने साउथ गोवा में पार्टागल गांव में मठ में बने मंदिर का भी दौरा किया। यह मठ भारत के सबसे पुराने मठों में से एक है, जो अपना आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता है और इसका सारस्वत समुदाय में प्रमुख स्थान है।
'दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति'
गोवा लोक निर्माण विभाग के मंत्री दिगंबर कामत ने बताया कि गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने ही भगवान राम की मूर्ति बनाई है। मंत्री ने कहा कि यह दुनिया में श्री राम की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। डेम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करने से पहले मठ में बने मंदिर भी जाएंगे।
