देश

सेवा तीर्थ में नन्हें बच्चों संग बच्चे बने PM मोदी, शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीरें

Seva Teerth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर सेवा तीर्थ में दो नन्हे बच्चों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की दिल छू लेने वाली तस्वीरें भी साझा की।

Image

पीएम मोदी ने बच्चों संग फोटो की शेयर

Seva Teerth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर सेवा तीर्थ में दो नन्हे बच्चों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की दिल छू लेने वाली तस्वीरें भी साझा की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर बच्चों के साथ बिताए खुशनुमा पल की तस्वीरें शेयर की, जिन्हें उन्होंने युवा दोस्त बताया। उन्होंने कहा, ''कल दो युवा दोस्त सेवा तीर्थ आए थे।''

पीएम मोदी द्वारा बच्चों संग बिताए इन शानदार तमहों की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है, जो यह बताती है कि सत्ता के शिखर पर बैठा व्यक्ति भी बच्चों की मासूमियत के सामने कितना सहज हो सकता है।

कौन हैं PM मोदी के युवा दोस्त?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने जिन दो बच्चों को अपना युवा दोस्त बताया है, वो कोई और नहीं, बल्कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की बेटी और बेटा है।

क्या है तस्वीर की कहानी?

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी अपनी कुर्सी पर बैठे हुए हैं और टेबल पर राम मोहन नायडू का नन्हा बेटा खड़ा है, जिसके साथ पीएम मोदी बड़े चाव से खेड़ रहे हैं और बच्चा मुस्कुरा रहा है, जबकि दूसरी तस्वीर में पीएम मोदी कागज पर कुछ लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं और बच्ची बड़े गौर से उन्हें देख रही है।

बच्चों संग खेली फुटबॉल

इससे पहले, पीएम मोदी सिक्किम दौरे के दौरान मंगलवार को गंगटोक में स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 'एक्स' पर कहा था, ''गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।''

PM मोदी बच्चों संग बिताते रहे हैं खास पल

पीएम मोदी अक्सर बच्चों संग खास पल बिताते रहे हैं। पहले भी कई बार सेवा तीर्थ से पीएम मोदी की बच्चों संग तस्वीरें सामने आई हैं, जहां उनका अलग अंदाज दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर भी वह कई बार बच्चों के साथ तस्वीरें और अनुभव शेयर करते हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article