देश

PM मोदी को UAE में मिला खास सम्मान, आसमान में F-16 फाइटर जेट ने किया एस्कॉर्ट; VIDEO वायरल

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए वैसे ही एफ-16 फाइटर जेट ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया, जो किसी सम्मान से कम नहीं है। इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

पीएम मोदी को यूएई में मिला खास सम्मान (फोटो साभार: @MEAIndia)

Photo : Twitter

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूएई में भव्य स्वागत हुआ है। यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर एफ-16 लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान की। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लोगों का सम्मान है।

PM मोदी का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना हुए। कुछ घंटे के बाद उनके विमान ने यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां एफ-16 लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया।

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया। यह भारत और यूएई के नेतृत्व के बीच साझा गहरी रणनीतिक साझेदारी, विश्वास और आपसी सौहार्द का एक प्रतीक है।"

PM मोदी को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया

वहीं, अबू धाबी पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। फिलहाल, उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।

पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को 'भाई' बताया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "अपने भाई, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात के दौरान मैंने जो बातें कहीं, उन्हें शेयर कर रहा हूं।" मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूएई में किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं अपने दूसरे घर आया हूं। ये शब्द और भाव मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है। आज भी जिस प्रकार से आपकी सेना के जहाजों ने एस्कॉर्ट किया, यह भारत के लोगों का सम्मान है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें