देश

नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में जाना हुआ आसान, PM मोदी ने 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी; पहली बार आईजोल से जुड़ा रेल मार्ग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर दौरे की शुरुआत मिजोरम की राजधानी आइजोल से की, जहां उन्होंने 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सैरांग–दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सैरांग–गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग–कोलकाता एक्सप्रेस समेत नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

Image

पीएम मोदी ने मिजोरम से ट्रेन को दिखाई हरी झंडी।(फोटो सोर्स: ANI)

Photo : ANI

PM Modi In Manipur: पूर्वोत्तर भारत के लिए शनिवार का दिन बेहद खास है। पीएम मोदी आज मिजोरम की राजधानी आइजोल के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने आज 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं, उन्होंने तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों, सैरांग (आइजोल)-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस, सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस को भी हरी झंडी पीएम मोदी एक और ट्रेन को हरी झंडी दिखाया। यह ट्रेन सैरंग से गुवाहाटी के बीच चलेगी।

बता दें कि पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वे करीब 71,850 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

आइजोल में पहली बार चली ट्रेन

बता दें कि आजादी के 7 दशक बाद मिजोरम की राजधानी आइजोल तक ट्रेन पहुंची है। बैराबी से सैरांग तक 51 किलोमीटर लंबी लाइन उदघाटन किया गया। सैरांग स्टेशन राजधानी आइजोल से सिर्फ 12 किलोमीटर दूर है। पहले जहां गुवाहाटी या कोलकाता जाने में 4-5 घंटे लगते थे,अब सफर सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरा हो सकेगा।

आइजोल अब भारत के रेलवे मानचित्र पर जुड़ने वाला है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यह दिन देश और मिजोरम के लोगों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने आइजोल को अब भारत के रेलवे मानचित्र पर जुड़ने वाला बताते हुए कहा कि यह कदम पूर्वोत्तर भारत को देश के विकास इंजन के रूप में मजबूत करेगा।

पीएम मोदी ने मिजोरम की जनता को शुभकामनाएं दी और स्थानीय सर्वोच्च देवता पथियन को नमन किया। उन्होंने यह भी कहा कि मिजोरम की भूमिका Act East Policy और उभरते North East Economic Corridor में महत्वपूर्ण है।

पूर्वोत्तर को लेकर वोट बैंक की राजनीति करते रही पार्टियां: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, "लंबे समय से हमारे देश में कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं। उनका ध्यान हमेशा उन जगहों पर रहा जहां ज्यादा वोट और सीटें थीं। मिजोरम जैसे राज्यों सहित पूरे पूर्वोत्तर को इस रवैये से बहुत नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन हमारा दृष्टिकोण बहुत अलग है। जो पहले उपेक्षित थे, वे अब सबसे आगे हैं। जो कभी हाशिए पर थे, वे अब मुख्यधारा में हैं।"

मिजोरम में एक पुल दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंचा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज मिजोरम की राजधानी को रेलवे कनेक्टिविटी मिल गई है। बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण परियोजना थी। इसमें 45 सुरंगें और 55 बड़े पुल शामिल हैं। दरअसल, मिजोरम में एक पुल दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंचा है। यह लाइन अब मिजोरम को गुवाहाटी, कोलकाता, दिल्ली और कई अन्य गंतव्यों से जोड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा,"आज पीएम मोदी तीन नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। पहली, नई दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस। दूसरी, गुवाहाटी के लिए मिजोरम एक्सप्रेस। तीसरी, कोलकाता-मिज़ोरम एक्सप्रेस से कोलकाता। रेलवे कनेक्टिविटी से पूरे देश को मिज़ोरम की सुंदरता का अनुभव करने में मदद मिलेगी। पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा। होमस्टे बहुत लोकप्रिय हो जाएंगे। नए रोजगार सृजित होंगे और हम इसी सप्ताह कार्गो परिचालन भी शुरू कर रहे हैं।"

यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है: मिजोरम सीएम

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कहा, "आज हमारे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। बैराबी-सैरांग रेलवे और सैरांग रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री का मिजोरम में स्वागत करते हुए हमें अत्यंत सम्मान की अनुभूति हो रही है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जो कनेक्टिविटी और प्रगति की दिशा में हमारी यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगी।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की आज यहां उपस्थिति पूर्वोत्तर के विकास और एक समावेशी, जुड़े हुए भारत के विजन के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता का एक शक्तिशाली प्रतीक है। यह रेलवे लाइन इंजीनियरिंग की एक उपलब्धि से कहीं अधिक है। यह समावेशिता, राष्ट्रीय एकीकरण और हमारे लोगों की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह मिजोरम को शेष भारत के और भारत को मिजोरम के करीब लाती है।

15 सितंबर को बिहार भी जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को ही बिहार का भी दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 2:45 बजे पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!