
PM Modi speech in Ayodhya : राम भारत की आत्मा हैं- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रुंधे हुए गले से बोले पीएम मोदी
PM Modi Speech in Hindi: अयोध्या में आज 500 सालों का इंतजार खत्म हो गया है। भगवान रामलला अपने घर में विराजमान हो गए हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने वहां एक कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलला अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमारे राम आ गए हैं । मेरा पक्का विश्वास और अपार श्रद्धा है कि जो घटित हुआ है, इसकी अनुभूति देश के, विश्व के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है और ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं बल्कि एक नए कालचक्र का उद्गम है। Pm Narendra Modi की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ In Hindi, UP News