'भारत पर ही क्यों हो सवाल', NGT सम्मेलन में PM मोदी बोले- विकसित देशों का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन छह गुना ज्यादा

NGT Conference 2026: नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने विकसित देशों की तुलना में भारत के कम कार्बन उत्सर्जन का आंकड़ा साझा किया और पर्यावरण संरक्षण को वैश्विक जिम्मेदारी बताया।

NGT Conference 2026: राजधानी दिल्ली में पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के गंभीर मुद्दों पर मंथन करने के लिए एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से 19 और 20 सितंबर को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम का नाम "द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स" रखा गया है। इस खास मौके पर देश-विदेश के कई बड़े जज, पर्यावरण विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी एक मंच पर एकत्र हुए। इसमें 17 देशों के न्यायिक प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।

NGT Conference 2026

NGT सम्मेलन में गर्जे पीएम मोदी (फोटो: वीडियो ग्रैब)

सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत का रुख पूरी मजबूती से दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि विकसित देशों में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन भारत की तुलना में छह गुना अधिक है। ऐतिहासिक सच्चाई यह भी है कि आज भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन वैश्विक औसत के आधे से भी कम है, फिर भी कार्बन उत्सर्जन की जिम्मेदारी अक्सर विकासशील देशों पर गलत तरीके से डाल दी जाती है। पीएम ने कहा कि भारत सदियों से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहा है और अब अपनी सांस्कृतिक सीख के दम पर आधुनिक जलवायु चुनौतियों के समाधान दे रहा है।

End of Feed