देश

उत्तराखंड स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने राज्य को दीं कई सौगातें, 8260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन और शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर रविवार को राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य पर्यटन सहित हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में नयी रफ्तार से प्रगति कर रही है।

Modi in Dehradun

देहरादून में पीएम मोदी (ANI)

प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई देते हुए कई सौगातें दीं। पीएम मोदी ने उत्तराखंड में 8260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आज उत्तराखंड अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को लाभान्वित करेंगी। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई परियोजनाओं में अमृत योजना के अंतर्गत देहरादून के 23 क्षेत्रों में जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे हैं।

जनसभा को संबोधित किया

पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जो लोग पहाड़ों से प्रेम करते हैं, जो उत्तराखंड की संस्कृति, इसके प्राकृतिक सौंदर्य और देवभूमि के लोगों से जुड़े हैं, उनका हृदय आज आनंद से भर गया है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार उत्तराखंड के सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रही है। मैं उत्तराखंड की रजत जयंती पर आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापना दिवस पर दी बधाई

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर रविवार को राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य पर्यटन सहित हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में नयी रफ्तार से प्रगति कर रही है। उन्होंने एक्स पर लिखा, उत्तराखंड की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य के मेरे सभी भाई-बहनों को अनेकानेक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, प्रकृति की गोद में बसी हमारी यह देवभूमि आज पर्यटन के साथ-साथ हर क्षेत्र में प्रगति की नयी रफ्तार भर रही है। प्रदेश के इस विशेष अवसर पर मैं यहां के विनम्र, कर्मठ और देवतुल्य लोगों की सुख-समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

लेटेस्ट न्यूज

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल Author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article