देश

देश में क्या चल रहा है?: अमेरिका-मिस्र की यात्रा से लौटते ही PM Modi ने नड्डा से पूछा सवाल, मिला यह जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 09:33 AM IST

PM Modi News: अमेरिका और मिस्र की आधिकारिक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश वापस लौट आए हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अलावा दिल्ली के सभी सांसद व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने स्वदेश लौटने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से सवाल किया कि देश में क्या चल रहा है?

Image

पीएम मोदी भारत वापस लौटे

Photo : ANI

PM Modi News: अमेरिका और मिस्र की आधिकारिक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश वापस लौट आए हैं। रविवार देर रात वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अलावा दिल्ली के सभी सांसद व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद ही पीएम मोदी ने देश के बारे में अपनी चिंता को जाहिर किया।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने स्वदेश लौटने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से सवाल किया कि देश में क्या चल रहा है? और पार्टी के जन संपर्क कार्यक्रम की क्या स्थिति है, जिसके बाद सभी नेताओं ने उन्हें जानकारी दी। हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं से मिलने पर प्रधानमंत्री ने उनसे क्या पूछा, इस बारे में सवाल किए जाने पर सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों से कहा, उन्होंने (मोदी ने) नड्डा जी से पूछा कि यहां कैसा चल रहा है? वहीं, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि देश में क्या चल रहा है और पार्टी के जन संपर्क कार्यक्रम की क्या स्थिति है?

पीएम मोदी को मिला यह जवाब

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की ओर से देश की स्थिति के बारे में सवाल किए जाने के बाद जेपी नड्डा ने उन्हें जवाब दिया। उन्होंने बताया, पार्टी के नेता उनकी सरकार के नौ साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ लोगों तक पहुंच बना रहे हैं और देश में खुशहाली है। इस दौरान दिल्ली के भाजपा सांसद हर्षवर्धन, हंस राज हंस और गौतम गंभीर के अलावा कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।

छह दिन की विदेश यात्रा के बाद लौटे पीएम

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह दिन की विदेश यात्रा के बाद भारत वापस लौटे हैं। वह अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा पर थे। अपनी छह दिन की यात्रा के दौरान पीएम मोदी तीन दिन अमेरिका में थे। यह उनकी पहली स्टेट विजिट थी। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, साथ ही व्हाइट हाउस में उनके लिए डिनर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच कई तरह की बिजनेस डील भी हुईं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article