देश

ऐतिहासिक FTA पर भारत-EU ने लगाई मुहर, PM मोदी बोले-यह वैश्विक GDP का 25 प्रतिशत, हम पर दुनिया का भरोसा बढ़ा

पीएम ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ यह समझौता विश्व के एक तिहाई कारोबार और वैश्विक जीडीपी का 25 प्रतिशत है। इंडियन एनर्जी वीक को वर्चुअली संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने EU-इंडिया ट्रेड डील पर सभी को बधाई दी और कहा, 'मैं आपको एक बड़े डेवलपमेंट के बारे में बता रहा हूं।

Image

भारत-ईयू के बीच हुई ट्रेड डील।

Photo : PTI

India EU trade deal: भारत और यूरोपीय संघ ने इतिहास बनाते हुए 27 जनवरी को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इस डील की घोषणा की। पीएम ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ यह समझौता विश्व के एक तिहाई कारोबार और वैश्विक जीडीपी का 25 प्रतिशत है। इंडियन एनर्जी वीक को वर्चुअली संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने EU-इंडिया ट्रेड डील पर सभी को बधाई दी और कहा, 'मैं आपको एक बड़े डेवलपमेंट के बारे में बता रहा हूं, कल (सोमवार) को इंडिया और यूरोप के बीच एक अहम एग्रीमेंट साइन हुआ।' पीएम ने कहा, 'लोग इसे 'मदर ऑफ ऑल डील्स' के तौर पर चर्चा कर रहे हैं, और यह एग्रीमेंट 140 करोड़ इंडियंस और करोड़ों यूरोपियन्स के लिए बहुत सारे मौके लेकर आया है।'

पीएम ने कहा-व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला दोनों मजबूत होंगी

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह विश्व की दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह समझौता वैश्विक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा है।’ उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता, ब्रिटेन और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ हुए समझौतों का पूरक होगा। इससे वैश्विक व्यापार और आपूर्ति श्रृंखला दोनों मजबूत होंगी। उन्होंने वस्त्र, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा व चप्पल-जूते जैसे क्षेत्रों से जुड़े युवाओं और सभी सहयोगियों को बधाई दी।

इससे सेवा क्षेत्र का भी विस्तार होगा-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समझौता आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा और इससे न केवल भारत में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा बल्कि सेवा क्षेत्र का भी विस्तार होगा। उन्होंने कहा, ‘यह मुक्त व्यापार समझौता दुनिया भर के हर व्यवसाय व हर निवेशक का भारत पर भरोसा बढ़ाएगा। भारत सभी क्षेत्रों में वैश्विक साझेदारी पर व्यापक रूप से काम कर रहा है।’

भारत-EU के बीच हुआ रक्षा समझौता

इससे पहले, भारत और यूरोपीय यूनियन ने रक्षा समझौते पर मुहर लगाई। यूरोपियन कमीशन की वाइस-प्रेसिडेंट काजा कल्लास ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान इसकी घोषणा की। मीटिंग का नेतृत्व भारत की ओर से खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे थे। यूरोपियन कमीशन की वाइस-प्रेसिडेंट काजा कल्लास ने कहा, 'हमारा स्वागत करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और कल गणतंत्र दिवस का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उसके लिए भी धन्यवाद... यह देखकर गर्व हुआ कि हमारे ऑपरेशंस भी इस परेड का हिस्सा थे। यह दिखाता है कि हम कैसे एक साथ काम कर पाए हैं। सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर साइन करना एक मील का पत्थर है, और हम इस पर आगे बढ़ सकते हैं। रक्षा सहयोग को और विकसित करने के लिए हम मल्टीलेटरल फोरम के साथ-साथ द्विपक्षीय रूप से भी बहुत कुछ एक साथ काम कर सकते हैं। मैं आज हमारी चर्चाओं और भविष्य में और सहयोग के लिए सच में उत्सुक हूं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज