जब मिले मोदी-खरगे, फिर बोले कुछ ऐसा कि PM लगाने लगे ठहाके; मौका था Ambedkar Jayanti 2026 कार्यक्रम का

दिल्ली में आज अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti 2026) के मौके पर संसद भवन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां पीएम मोदी और खरगे के बीच मुलाकात का वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

वर्तमान में आक्रमक चुनावी माहौल के बीच दिल्ली से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो राजनीतिक माहौल से इतर की कहानी बयां कर रही है। दरअसल संसद भवन में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती (Ambedkar Jayanti 2026) के लिए उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जहां पीएम मोदी (PM Modi), उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) समेत तमाम नेता पहुंचे थे। यहीं पर पीएम मोदी और खरगे बीच मुलाकात हुई और दोनों गर्मजोशी से मिले। बातें हुईं और ठहाके भी लगे।

pm modi kharge

पीएम मोदी और खरगे (फोटो- ANI)

जब खरगे से मिले पीएम मोदी

इस मौके का एक वीडियो भी सामने आया है। जहां पीएम मोदी उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन से मिलने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलते हैं। दोनों हाथ मिलाते हैं और फिर दोनों के बीच कुछ बातचीत होती है, बातचीत क्या हुई ये तो पता नहीं, लेकिन इसके बाद पीएम मोदी खिलखिला उठे, हंसने लगे। खरगे भी हंसते दिखे।

End of Feed