मानसून की बारिश से सराबोर होने लगे शहर,कई राज्यों में बारिश की संभावना-PICS

Monsoon in india: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक देकर देश में बारिश के मौसम की शुरुआत कर दी है, हालांकि मानसून इस बार थोड़ा से लेट है।

नई दिल्ली: मानसून शुक्रवार को कर्नाटक पहुंच गया है दक्षिणी और उत्तरी कर्नाटक के साथ, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है। केरल और लक्षदीप में रुक-रुक कर बारिश होने की खबर है, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
 
01 / 05

(Photo Credit : AP)

शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरल में बारिश का अनुमान है, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी आने वाले तीन दिनों में आंधी-तूफान के जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।मानसून धीरे धीरे अरब सागर की ओर बढ़ रहा है महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के साथ ही ठाणे, रायगड़, दक्षिण कोंकण, पुणे, कोल्हापुर, सातारा और सांगली आदि इलाकों में जोरदार बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है।
 
02 / 05

राजधानी में तापमान में गिरावट आने से शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक 4.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि सुबह में नमी का स्तर 63 प्रतिशत था।
03 / 05

सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम तापमान है।
मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ दोपहर और शाम में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
04 / 05

शनिवार को अधिकतम तापामान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम मौसम में अचानक बदलाव होने से दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे करीब 80 स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। बारिश होने से दिल्ली के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
05 / 05

End of Photo Gallery