देश

Yoga Day: योग दिवस पर UN में बनेगा इतिहास, PM मोदी के नेतृत्व में 180 देशों के लोग होंगे शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 17, 2023, 09:49 PM IST

Yoga Day: संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल के पहले वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। यह विश्व में मोदी नीत सरकार की सफलता और दुनिया में भारत की साख को बढ़ाने में मददगार रहा।

Image

UN में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग दिवस समारोह में 180 देशों के लोग हो सकते हैं शामिल

Photo : BCCL

Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में दुनिया के 180 देशों के लोगों के शामिल होंगे। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि उत्सव में राजनयिकों, कलाकारों, शिक्षाविदों और उद्यमियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हिस्सा लेने की संभावना है।

2014 में घोषित हुआ था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संयुक्त राष्ट्र ने प्रधानमंत्री मोदी के पहले कार्यकाल के पहले वर्ष 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया था। यह विश्व में मोदी नीत सरकार की सफलता और दुनिया में भारत की साख को बढ़ाने में मददगार रहा। भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को योग दिवस समारोह को सफल बनाने में जुटी हुई है।

180 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे

आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि 180 देशों से ज्यादा के लोग इस समारोह में हिस्सा लेंगे और समाज के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें राजनयिक, नेता, कलाकार, सांस्कृतिक क्षेत्र की विभिन्न हस्तियां, शिक्षाविद और उद्यमी हिस्सा लेंगे। मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के उत्तरी उद्यान में सुबह आठ से नौ बजे के बीच नौवीं वार्षीक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

पीएम मोदी के विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को लेकर कहा था- "योग मन और शरीर की एकात्मकता का प्रतीक है; विचार और क्रिया; संयम और पूर्ति; मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य; स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण। यह व्यायाम के बारे में नहीं है बल्कि स्वयं, दुनिया और प्रकृति के साथ एकात्म के भाव को खोजने की प्रक्रिया है।"

End of Article