देश

महबूबा मुफ्ती की बेटी का X अकाउंट भारत में बंद, कानूनी कार्रवाई के बाद बड़ा कदम, जानें पूरा मामला

PDP leader Iltija Mufti: पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती का एक्स अकाउंट भारत में कानूनी मांग के बाद रोक दिया गया है। यह कार्रवाई उस पोस्ट के बाद हुई, जिसमें उन्होंने पूर्व अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का वीडियो साझा किया था।

Image

गिलानी का वीडियो शेयर करना पड़ा भारी?

Photo : PTI

PDP leader Iltija Mufti: जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की बेटी और पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti X account) का एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। अब भारत में उनका अकाउंट खोलने पर एक संदेश दिखाई देता है, जिसमें लिखा है कि कानूनी मांग के जवाब में इस अकाउंट को सीमित किया गया है। इस कार्रवाई के बाद जम्मू-कश्मीर की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था।

तहरीक-ए-हुर्रियत संगठन पर भारत सरकार पहले हीलगा चुकी प्रतिबंध

यह वीडियो जम्मू-कश्मीर के पूर्व अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी (Syed Ali Shah Geelani) से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी पोस्ट को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस का कहना है कि जिस संगठन से गिलानी जुड़े रहे थे, उस तहरीक-ए-हुर्रियत संगठन पर भारत सरकार पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है। ऐसे में इस तरह का वीडियो साझा करना जांच के दायरे में आया। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब इल्तिजा मुफ्ती का एक्स अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि, भारत के बाहर कुछ जगहों पर यह अकाउंट अभी भी देखा जा सकता है।

पूरे मामले को लेकर राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

एक्स की तरफ से अकाउंट पर यह जानकारी दी गई है कि यह कदम कानूनी आदेश के तहत उठाया गया है। इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे कानून के अनुसार हुई कार्रवाई बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की आजादी से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में इल्तिजा मुफ्ती या एक्स की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article