देश

Balasore Train Accident: ओडिशा रेल हादसे पर बड़ी खबर, बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा मुआवजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2023, 09:25 PM IST

Balasore Train Accident: रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि यात्रियों के पास टिकट था या नहीं इसे देखे बगैर, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड की संचालन सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती प्रत्येक रोगी के साथ एक स्काउट या एक गाइड है, जो उसके परिजन का पता लगाने में मदद कर रहा है।

Image

बिना टिकट के सफर करने वाले यात्रियों को भी दिया जाएगा मुआवजा

Photo : PTI

Balasore Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे पर रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने घोषणा की है कि वो बालासोर हादसे में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को भी मुआवजा देगी। रेलवे ने रविवार को कहा कि ओडिशा में दुर्घटना का शिकार हुईं यात्री ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों को भी मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप ऐसा किया जाएगा।

क्या कहा रेलवे ने

रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि यात्रियों के पास टिकट था या नहीं इसे देखे बगैर, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड की संचालन सदस्य जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती प्रत्येक रोगी के साथ एक स्काउट या एक गाइड है, जो उसके परिजन का पता लगाने में मदद कर रहा है।

रेलवे रख रही पूरा ध्यान

वर्मा ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 139 पर वरिष्ठ रेल अधिकारी सवालों का जवाब दे रहे हैं और अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा- "घायलों या मृतकों के परिवार के सदस्य हमें फोन कर सकते हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वे उनसे मिल सकें। हम उनकी यात्रा और अन्य खर्चों का ध्यान रखेंगे।"

कितना मिलेगा मुआवजा

रेलवे ने यह भी कहा कि 139 सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी और रेल मंत्री द्वारा घोषित अनुग्रह राशि- मृत्यु के मामले में 10 लाख रुपये, गंभीर चोटों के लिए 2 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50,000 रुपये - का त्वरित वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article