देश

Video: जब संसद में सुनाने लगी हरसिमरत कौर भगवंत मान की कहानी, अमित शाह भी नहीं रोक पाए अपनी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलProduced by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 21, 2022, 08:15 PM IST

Parliament Winter Session: देश में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की समस्या और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर बहस शुरू करने के बाद हरसिमरत कौर बादल ने संसद ने भगवंत मान पर बड़ा हमला बोला। शिअद सांसद ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है।

Image

जब संसद में उठी मान के पीने की बात तो हंसने लगे अमित शाह

Parliament Winter Session: लोकसभा में जब नशीली दवाओं की समस्या पर चर्च हो रही थी, तब एक समय ऐसा आया जब गृहमंत्री अमित शाह हंसने लगे। दरअसल हुआ यूं कि शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल जब इस मुद्दे पर बोलने के लिए उठीं तो उन्होंने भगवंत का कहानी सुनानी शुरू कर दी।

भगवंत मान पर संसद में भी शराब पीकर आने के आरोप लगते रहे हैं। कौर ने इसी को मुद्दा बनाया और पंजाब से जोड़ते हुए आप नेता को कटघरे में खड़ा कर दिया।हरसिमरत कौर बादल ने कहा- "अगर सीएम ऐसे हैं तो आप कल्पना कर सकते हैं कि राज्य की क्या हालत होगी?"

उन्होंने कहा- "हम सड़कों पर 'डोंट ड्रिंक एंड ड्राइव' लिखा हुआ पाते हैं, लेकिन वे शराब पीकर राज्य चला रहे हैं। हमारे राज्य (पंजाब) के सीएम कुछ महीने पहले सदन में बैठते थे। जो व्यक्ति नशे की हालत में संसद में आता था, वह अब राज्य चला रहा है। जो सदस्य उसके पास बैठते थे, वो अपनी सीट बदलने के लिए कहते थे।"

जैसे ही कौर ने संसद में मान के खिलाफ शराब को लेकर बोलना शरू किया। अमित शाह हंसने लगे। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मुस्कुराते नजर आए।

संसद में बोलने के बाद जब कौर बाहर निकलीं तो उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मान एक अनुभवहीन कॉमेडियन हैं। उन्होंने आप के बॉस अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वो पंजाब के पैसे का प्रयोग अन्य राज्यों के चुनावों में कर रहे हैं। उन्होंने कहा- "जिस हालत में वह (पंजाब के सीएम मान) संसद आते थे, उसी हालत में वह पंजाब में हैं। एक अनुभवहीन कॉमेडियन को सीएम बनाया गया है, जबकि केजरीवाल राज्य के चुनावों में पंजाब के पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं और गैंगस्टर राज्य चला रहे हैं।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article