
Lok Sabha Updates: 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला लिया- लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, विपक्ष पर जमकर बरसे
Debate On Operation Sindoor In Lok Sabha: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा हो रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में भाग लेते हुए मंगलवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जवाब दिया। उन्होंने लोकसभा में कहा कि दुनिया के किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से नहीं रोका था। इससे पहले सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर आज गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया। ऑपरेशन महादेव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ऑपरेशन महादेव में सुलेमान उर्फ फैजल, अफगान और जिब्रान, ये तीनों आतंकवादी भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारे गए। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार को जमकर घेरा। ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सरकार को युद्धविराम की घोषणा करनी पड़ी? लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में हिस्सा लिया। प्रियंका ने सेना की तारीफ करते हुए सरकार से कई सवाल पूछे। किसने क्या कहा,जानिए हर अपडेट...