
Parliament Monsoon Session 2023 Updates: जब राज्यसभा में सभापति धनखड़ ने कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र हुड्डा से मांगी गुरु दक्षिणा
Parliament Monsoon Session 2023 LIVE News In Hindi:दिल्ली सेवा से जुड़े विधेयक को गुरुवार को लोकसभा में चर्चा के बाद उसे पारित कर दिया गया। अब इस विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा होगी और फिर इसे पारित किया जाएगा। बीजद और वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के बाद इस विधेयक को उच्च सदन में पारित कराना सरकार के लिए आसान हो गया है। वहीं, मणिपुर हिंसा को लेकर संसद का गतिरोध बना हुआ है। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर दो दिन नौ और 10 अगस्त को चर्चा होगी। फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चर्चा का जवाब देंगे। लोकसभा में दिल्ली अध्यादेश विधेयक पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए विजिलेंस विभाग पर नियंत्रण चाहती है।