देश

पप्पू यादव को मिल गई बेल, लेकिन जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर; ये है वजह

बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को बेल मिलने के बाद भी जेल में ही रहना पड़ेगा। पप्पू यादव को 31 साल पुराने मकान विवाद मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पप्पू यादव को अभी जेल में ही रहना होगा।

pappu yadav bail

31 साल पुराने मकान विवाद मामले में पप्पू यादव को मिली जमानत (फाइल फोटो- ANI)

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जमानत तो मिल गई है, लेकिन अभी भी उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। पप्पू यादव को गर्दनीबाग़ मामले में मंगलवार को बेल मिल गई, लेकिन एक और मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है, जिसमें अभी बेल मिलना बाकी है।

किस मामले में पप्पू यादव जेल में रहेंगे बंद?

पप्पू यादव को 32 साल पहले मकान कब्जा करने के मामले में राहत मिली है लेकिन सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पप्पू यादव को अभी जेल में ही रहना होगा। पुलिस ने राजधानी के बुद्धा कॉलोनी और कोटवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मामलों के सिलसिले में पप्पू की रिमांड मांगी थी। इससे पहले, पप्पू यादव को कड़ी सुरक्षा के बीच बेउर सेंट्रल जेल से कोर्ट लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया, उन्हें कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे देखा गया।

अब कब होगी बेल पर सुनवाई

पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती ने बताया कि 1995 के मामले में उनके मुवक्किल को जमानत मिल गई है लेकिन गिरफ्तारी के दौरान पुलिस कार्य में बाधा डालने के आरोप में बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज दूसरे मामले के कारण वह हिरासत में रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले (संख्या 72/2026) की सुनवाई बुधवार, 11 फरवरी को अदालत में होगी। भारती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने "साजिश" के तहत पप्पू यादव के खिलाफ यह मामला दर्ज किया और उन पर पुलिस कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया जबकि निर्दलीय सांसद ने खुद वारंट देखकर गिरफ्तारी की पेशकश की थी। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उनके मुवक्किल के साथ "दुर्व्यवहार" किया। भारती ने कहा, "अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।"

शुक्रवार को गिरफ्तार हुए थे पप्पू यादव

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पप्पू यादव को तीन दशक पुराने जालसाजी के एक मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।

कांग्रेस ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया है कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार, नीट अभ्यर्थी की मौत की जांच को लेकर यादव द्वारा की जा रही आलोचना के कारण उन्हें निशाना बना रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article