देश

पाकिस्तान की महिला ने लुधियाना में दिया बच्ची को जन्म, जा रही थी आगरा से लाहौर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 03:17 PM IST

मारिश पाकिस्तान में बच्चे को जन्म देना चाहती थी ताकि उसकी नागरिकता न बदल जाए। लेकिन हालात को देखते हुए अस्पताल में डिलीवरी कराई गई।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : PTI

Pakistani women: पाकिस्तान की रहने वाली एक महिला ने लुधियाना में एक बच्ची को जन्म दिया है। समझौता एक्सप्रेस से आगरा से लाहौर जा रही मारिश बच्चे को जन्म देने के लिए लाहौर जाना चाहती थी ताकि नागरिकता न बदले। अत्यधिक दर्द के कारण लुधियाना रेलवे और सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई मारिश ने एक बच्ची को दिया जन्म। एसएमओ मनदीप सिद्धू ने यह जानकारी देते हुए कहा कि बच्ची और मां सुरक्षित है।

आगरा से लाहौर जा रही थी महिला

मारिश समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में आगरा से लाहौर जा रही थी। जब वह लुधियाना पहुंची तो उसे तेज दर्द होने लगा। उसे इलाज के लुधियाना रेलवे स्टेशन से सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मारिश पाकिस्तान में बच्चे को जन्म देना चाहती थी ताकि उसकी नागरिकता न बदल जाए। लेकिन हालात को देखते हुए अस्पताल में डिलीवरी कराई गई।

बच्ची को जन्म दिया

मीडिया से बात करते हुए एसएमओ मनदीप सिद्धू और डॉ. रुचि सिंगला ने बताया कि मारिश नाम की एक 32 वर्षीय महिला कल सुबह करीब 9:30 बजे सिविल अस्पताल में आई थी। उसे संवेदना ट्रस्ट की टीम द्वारा लुधियाना रेलवे स्टेशन से लाया गया था। आगरा से लाहौर जाने के दौरान अचानक उसे रिसाव होने लगा जिसके बाद उसे इलाज के लिए यहां लाया गया। डिलीवरी के दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्ची दोनों सुरक्षित हैं। वहीं संवेदना ट्रस्ट के प्रधान जजप्रीत ने बताया कि कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि ढंडारी के पास ट्रेन में एक महिला बुरी हालत में है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा