2024 Loksabha Election में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के हैट्रिक लगाने का अनुमान है, इससे Pakistan को Pok जाने का डर सताने लगा है, भारत की विपक्षी पार्टियों से ज्यादा इस बात से पाकिस्तान पीएम मोदी की जीत को लेकर परेशान है, पाकिस्तान में अभी से इस बात को लेकर खौफ पैदा हो गया है कि यदि भारत में फिर से मोदी सरकार आती है तो उसके हाथ से पीओके फिसल सकता है।
फिर पीओके (Pok) में पाकिस्तान के खिलाफ बढ़ रहा विरोध और भारत में मिलाए जाने की बढ़ती मांग पाकिस्तान के लिए और परेशानी पैदा कर रही है।
हाल ही में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में सोशल मीडिया डॉयलॉग कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इस मौके पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने जो कहा वो पाकिस्तान को टेंशन में डालने वाला है।
सीएम योगी ने पाक अधिकृत कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा था कि अब वहां से आवाज उठ रही है कि हमें फिर से भारत के अंदर लाने को काम करो, सीएम योगी ने आगे कहा कि दुनिया को आतंकवाद की भट्टी में झोंकने वाला आज एक-एक रोटी के लिए तरस रहा है, आटे के पैकेट के लिए छीना झपटी हो रही है।
