देश

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने गोलीबारी करके भगाया

तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने पर सैनिकों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि एक अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब 6:10 बजे दुश्मन के ड्रोन को देखा और उसे गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक गोले दागे।

Image

LoC पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन (File photo)

Photo : PTI

Pak drone enters Indian side- जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सीमा में एक पाकिस्तानी ड्रोन घुस आया जिसे सेना ने गोलीबारी करके भगाया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारतीय सीमा में घुस आए एक पाकिस्तानी ड्रोन को गिराने के लिए सेना के जवानों ने गोलीबारी की। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि दिगवार इलाके में कुछ देर मंडराने के बाद ड्रोन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) लौट गया।

तीन दिनों में यह दूसरी घटना

तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि का पता चलने पर सैनिकों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि एक अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब 6:10 बजे दुश्मन के ड्रोन को देखा और उसे गिराने के लिए एक दर्जन से अधिक गोले दागे।

गोलीबारी से बच निकला ड्रोन

हालांकि, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला और तुरंत वापस लौट गया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन द्वारा हथियारों या नशीले पदार्थों की तस्करी की आशंका को दूर करने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। 27 फरवरी को भी सैनिकों ने इसी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी।

पाकिस्तान का मंसूबा

सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन दिखने का सिलसिला नया नहीं है। पाकिस्तान की ओर से ड्रग तस्करी और जासूसी के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन सीमा पर सेना की मुस्तैदी के कारण पाकिस्तान अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाता है। हर बार पाकिस्तानी ड्रोन को सेना ने मार भगाया है। सिर्फ कश्मीर में ही नहीं, पंजाब में भी ऐसी घटना बड़े पैमाने पर सामने आती है। यहा ंसीमा पर अक्सर पाकिस्तानी ड्रोन नजर आते हैं, इनके जरिए ड्रग्स भारतीय सीमा की ओर फेंके जाते हैं, लेकिन सेना के अलर्ट रहने की वजह से पाकिस्तान के मंसूबे अधूरे ही रह जाते हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article