The President of India, Smt. Droupadi Murmu will present Padma Vibhushan, Padma Bhushan and Padma Shri Awards for the year 2026 at the Civil Investiture Ceremony-I to be held at Rashtrapati Bhavan on 25th May 2026.@rashtrapatibhvn #PeoplesPadma #PadmaAwards2026 pic.twitter.com/AEGjLjVrQx
— PIB - Ministry of Home Affairs (@PIBHomeAffairs) May 17, 2026 ]]>पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में शुरू किए गए ये पुरस्कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।
पद्म पुरस्कार की कब हुई थी शुरुआत
भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में की गई थी। हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। इन सम्मानों का उद्देश्य देश और समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण और उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है।
पद्म पुरस्कार उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने अपने कार्य और उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया हो। यह सम्मान कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक प्रशासन, व्यापार और उद्योग समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
