देश

Opposition Unity: अगर विपक्ष की बैठक फोटो सेशन था तो BJP के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? कांग्रेस का पलटवार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 24, 2023, 06:02 PM IST

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बिहार की राजधानी पटना में 15 विपक्षी दलों ने बैठक की और एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमत हुए। इसके बाद बीजेपी हमलावर हो गई। इस बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

Image

विपक्षी दलों की बैठक पर बीजेपी कांग्रेस में वार पलटवार (तस्वीर-PTI)

Opposition Unity: बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता से हटाने के लिए 15 विपक्षी पार्टियों ने बैठक की। सबने एक सुर में साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। जैसे ही यह बात सामने आई बीजेपी विपक्षी दलों के इस गठबंधन पर हमलावर हो गई। बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह ने इस बैठक फोटो सेशन बताया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ का है। जब भी ये एक साथ आए, भ्रष्टाचार लाए, परिवारवाद लाए और राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को संकुचित करने का आरोप अपने संग लेकर आए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के आपातकाल की याद दिलाई। अनुराग ठाकुर ने बैठक को तमाशा करार दिया। इस पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस बैठक से बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।

विपक्ष की बैठक फोटो सेशन था तो बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है?

अखिलेश प्रसाद सिंह कहा कि अगर विपक्ष की बैठक फोटो सेशन था तो बीजेपी के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में क्यों बोल रहे हैं? इस बैठक के बाद भाजपा की नींद उड़ी हुई है। वे समझ रहे कि अगर विपक्ष साथ आया तो वे 100 सीट के नीचे चले जाएंगे। 6 महिने में शिवराज सिंह बेरोजगार होने वाले हैं। उनकी गद्दी पहले जाएगी उसके बाद मोदी जी की जाएगी।

विपक्षी दलों की अगली बैठक जुलाई में

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मेजबानी में यह बैठक मुख्यमंत्री के आवास 1 अणे मार्ग पर हुई, जिसमें करीब 30 विपक्षी नेताओं ने भाग लिया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 17 विपक्षी पाटियों साझा रणनीति तय करने के लिए मैराथन बैठक की, जिसमें यह फैसला किया गया कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। विपक्षी दलों की अगली बैठक 10 या 12 जुलाई को शिमला में होगी।

साथ मिलकर लड़ने पर हुआ विचार

विपक्षी दलों की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काफी अच्छी मुलाकात हुई, एक साथ चलने पर सहमति बनी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि अगली बैठक जुलाई महीने में हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है, हम एक साथ खड़े हैं, हमारे बीच थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमें मिलकर काम करना है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि हम एक हैं, हम मिलकर लड़ेंगे।

इन पार्टियों के नेता बैठक में हुए शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने बैठक में भाग लिया। डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महासचिव सीताराम येचुरी और कुछ अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article