देश

Operation Sheesh Mahal: भावना किशोर के बाद वापस आए मृत्युंजय और परमिंदर, सुनिए जेल में टॉर्चर की पूरी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 10, 2023, 09:56 PM IST

Operation Sheesh Mahal: टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचे कैमरामैन मृत्युंजय और ड्राइवर परमिंदर ने बताया कि जब उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया तो उन्हें डर लग रहा था। उन्होंने बताया, पुलिस का उन दोनों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं था। उनहेंने बताया, हम लोगों ने पहले दिन सूखी रोटी खाई।

Operation Sheesh Mahal: पिछले दिनों Punjab में कार्यक्रम को कवर करने गई टाइम्स नाउ नवभारत की टीम को पंजाब पुलिस ने झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि मामले में Punjab-Haryana High Court ने 'नवभारत' की टीम को Interim Bail दे दी है। इसी कड़ी में आज कैमरामैन मृत्युंजय और ड्राइवर परमिंदर भी आ गए हैं। इससे पहले मंगलवार को हमारी साथी रिपोर्टर भावना किशोर भी वापस आ गई थीं। उन्होंने अपने ऊपर हुए टॉर्चर की कहानी बंया की है।

इसके बाद आज टाइम्स नाऊ नवभारत के दफ्तर पहुंचे कैमरामैन मृत्युंजय और ड्राइवर परमिंदर ने भी इस दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई और जेल में पुलिस द्वारा किए गए टॉर्चर की कहानी बयां की है। कैमरामैन मृत्युंजय ने बताया, उन्हें और उनके साथी ड्राइवर परमिंदर को टॉयलेट के पास सुलाया गया। इतना ही नहीं उनसे एफआईआर पर जबरन साइन भी करवाए गए।

खाई सूखी रोटी

टाइम्स नाउ नवभारत पहुंचे कैमरामैन मृत्युंजय और ड्राइवर परमिंदर का पूरी टीम ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान मृत्युंजय ने बताया कि जब उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया तो उन्हें डर लग रहा था। उन्होंने बताया, पुलिस का उन दोनों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं था। उनहेंने बताया, हम लोगों ने पहले दिन सूखी रोटी खाई। 9 साढ़े नौ बजे पुलिस वालों ने हमसे पूछा कि हम लोगों की कास्ट क्या है। एफआईआर पर हम लोग साइन नहीं कर रहे थे, कहा गया था अगर नहीं करोगे तब भी तुम लोग फंसोगे । सोने के लिए हमें बाथरूम के पास जगह दी गई, जहां हमारा कंबल तक पूरी तरह से भीग गया था।

नहाने और पीने के लिए मिला एक ही पानीमृत्युंजय ने बताया कि हम लोगों को जहां पर रखा गया था, वहां काफी गंदगी थी। हम लोगों को पानी दिया गया। उसी पानी को पीना और नहाना था और टॉयलेट भी उसी से जाना था। इस पूरे समय ऑफिस से हमें बहुत सपोर्ट मिला। इस दौरान साथी रिपोर्टर भावना किशोर ने बताया कि हमारे दिमाग में अभी भी वो तस्वीरें हैं। भावना का बेल हो गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article