देश

Operation Black Board: NEET रिजल्ट के फर्जीवाड़े पर सनसनीखेज खुलासा, अपने बच्चों को कोटा भेजने वाले...डर जाएंगे !' नवभारत' पर धंधेबाजों की खुली पोल

Operation Black Board NEET Result: NEET परीक्षा को लेकर छात्रों में जो क्रेज है और इसे लेकर जो मारामारी है उसमें तमाम झोल भी हैं, NEET के सबसे बड़े फर्जीवाड़े पर टाइम्स नाउ नवभारत का सबसे बड़ा खुलासा

Image

NEET परीक्षा 'धांधली' पर जवाब दो NTA

KEY HIGHLIGHTS

  1. NEET रिजल्ट में फर्जीवाड़े पर सनसनीखेज खुलासा अपने बच्चों को कोटा भेजने वाले...डर जाएंगे !
  2. आप तैयारी करते रह गए...उन्होंने रिजल्ट ही बदल दिया ? NEET में धांधली के धंधेबाजों पर सबसे बड़ा खुलासा
  3. कम नंबर वाले रैंकिंग में ऊपर कैसे हो गए ?आपके सब्र का 'इम्तिहान' टूट जाएगा !

Operation Black Board NEET Result: इस देश में लाखों बच्चों का सपना होता है डॉक्टर इंजीनियर बनना। कुछ साल पहले तक साइंस से 12वीं करने वाले बच्चों की दो ही ख्वाहिश होती थी मैथ्स वाले इंजीनियर बनना चाहते थे और बॉयलोजी वाले डॉक्टर। आज भी हालत कमोबेश ऐसी ही है। लेकिन इस बार नीट यानी मेडिकल इंट्रेंस एग्जाम के जो रिजल्ट आए हैं उसे देखकर बच्चे तो बच्चे एक्सपर्ट भी हैरान हैं। ऐसा रिजल्ट की आप भी सुनेंगे तो एकबारगी हैरान रह जाएंगे।

पहली नजर में तो ऐसा लगता है कि इस बार बच्चों ने कमाल कर दिया है...लेकिन जब रिजल्ट गौर से देखेंगे तो सवाल उठने लगेगा कि ये कमाल तो किसी और का ही लगता है और इसी कमाल के फर्जीवाड़े का आज हम खुलासा कर रहे हैं....ऑपरेशन ब्लैकबोर्ड में-

एक एक करके बताएंगे कि कैसे इस बार नीट के रिजल्ट में इतने झोल हैं कि समझने में दिमाग का दही हो जाएगा.....फिर भी हम आपको एक एक करके बताएंगे कि लाखों बच्चों और उनके पैरेंट्स को क्यों इस बार की नीट परीक्षा के रिजल्ट में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा नजर आ रहा है.....

1. 67 बच्चों के परफेक्ट 720 में से 720 नंबर मिले

2. पिछले पांच सालों में सिर्फ 2 बच्चों को मिले 720

3. नंबर के हिसाब से रैंक में गड़बड़ी

4. 718 और 719 नंबर का झोल

5. हरियाणा के एक ही सेंटर पर 8 टॉपर कैसे

NEET UG 2024 रिजल्ट में बड़ा झोल !-

2018 -- टॉप अंक-691

टॉपर-1

2019-टॉप अंक-701

टॉपर-1

2020-टॉप अंक-720

टॉपर-1

2021-टॉप अंक-720

टॉपर-1

2022-टॉप अंक-715

टॉपर-4

NTA (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ) जवाब दो ?

एक ही सेंटर, AIR रैकिंग एक कैसे ?

ROLL NO: AIR(ऑल इंडिया रैंक )

2307010168 - 01

2307010333 - 01

2307010403 - 01

2307010460 - 01

2307010178 - 01

2307010186 - 68

2307010198 - 69

NEET परीक्षा 'धांधली' पर जवाब दो NTA ?

सवाल नंबर 1

67 बच्चों को 720 में 720 नंबर कैसे आ गए ?

सवाल नंबर 2

नंबर कम लेकिन रैंक ज्यादा..ये कैसे हुआ ?

सवाल नंबर 3

ऑल इंडिया रैकिंग पिछले 5 सालों में हाई तो NTA या NEET ने जांच की ?

सवाल नंबर 4

परीक्षा 720 नंबर की...हर सवाल 4 नंबर का फिर 718 और 719 नंबर का झोल क्या है ?

(निगेटिव मार्किंग पर 1 मार्क्स कट जाता )

सवाल नंबर 5

हरियाणा के एक ही सेंटर से 8 टॉपर ( AIR-1 ) कैसे ?

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात