देश

Old Pension Scheme: हिमाचल में जब तक कांग्रेस सत्ता में रहेगी पुरानी पेंशन योजना लागू रहेगी बोले सीएम सुक्खू

Old Pension Scheme in Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल कर अपना चुनावी वादा पूरा किया है।उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस राज्य की सत्ता में है, पुरानी पेंशन योजना जारी रहेगी।

Image

हिमाचल पुरानी पेंशन योजना

Himachal Old Pension Scheme: हिमाचल केमुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल कर अपना चुनावी वादा पूरा किया है।उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस राज्य की सत्ता में है, पुरानी पेंशन योजना जारी रहेगी।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब तक कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की सत्ता में है तब तक पुरानी पेंशन योजना जारी रहेगी। सुक्खू ने कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के दारी मेला ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तपोवन के पास 150 करोड़ रुपये की लागत से देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र के निर्माण की घोषणा की।

एक बयान के मुताबिक, सुक्खू ने कहा कि सम्मेलन केंद्र में प्रमुख कंपनियों द्वारा सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य की ऋण सीमा में 1,600 करोड़ रुपये की कटौती की है और पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत लगभग 9,000 करोड़ रुपये अब भी केंद्र सरकार के पास रुके हुए हैं और केंद्र सरकार राज्य पर एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को लागू करने के लिए दबाव बना रही है।

सुक्खू ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करेगी।उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पिछली सरकार के दौरान अमीर और गरीब के बीच की खाई चौड़ी हो गयी थी और सरकारी नौकरियों को ‘बेचा’ गया था।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए राज्य के खजाने का दुरुपयोग किया जबकि कांग्रेस सरकार आम लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार राजनीतिक लाभ के लिए निर्णय नहीं लेती बल्कि जन कल्याण सुनिश्चित करती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article