देश

जिस बालासोर में हुआ है ट्रिपल ट्रेन हादसा, वहां से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का है पुराना संबंध; कभी पूरे जिले पर चलती थी 'हुकूमत'

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 6, 2023, 07:24 PM IST

Odisha Train Accident: 51 घंटे तक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में ही हादसे वाली जगह पर मौजूद रहे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। 51 घंटे बाद ही उस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई।

Image

कभी बालासोर के कलेक्टर थे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

KEY HIGHLIGHTS
  • ओडिशा में हुआ है ट्रिपल रेल हादसा
  • बालासोर ट्रेन हादसे में मारे गए हैं 250 से ज्यादा लोग
  • विपक्ष मांग रहा है रेलमंत्री का इस्तीफा

Odisha Train Accident: ओडिशा के जिस बालासोर शहर में ट्रिपल ट्रेन हादसा हुआ है, वहां से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पुराना नाता है। कभी पूरे जिले के अश्विनी वैष्णव 'मालिक' हुआ करते थे। उनके एक आदेश पर शासन-प्रशासन एक्टिव हो जाता था।

डटे रहे रेलमंत्री

2 जून को ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन के बीच सबसे ज्यादा चर्चा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लेकर हुई है। एक ओर जहां विपक्ष घटना की जिम्मेदारी लेते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके समर्थक इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि रेल मंत्री वैष्णव ट्रेन हादसे के बाद से ही घटना वाली जगह पर डटे रह।

पुराना है नाता

51 घंटे तक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में ही हादसे वाली जगह पर मौजूद रहे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सामने आईं। 51 घंटे बाद ही उस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई। वैष्णव ने अपनी निगरानी और मौजूदगी में जिस तेजी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचवाया उसकी भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और तारीफ हो रही है। दरअसल,अश्विनी वैष्णव का बालासोर से एक पुराना रिश्ता रहा है। वैष्णव, बालासोर के कलेक्टर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article