देश

Odisha Rail Accident Update: बालासोर रेल हादसे मामले में CBI जांच की सिफारिश- रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 4, 2023, 07:05 PM IST

Odisha Rail Accident Update: ओडिशा के बालासोर में हुआ रेल हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ है सैकड़ों घायल हैं। ओडिशा के अस्पतालों में लावारिश लाशों का ढेर लगा है।

Image

balasore rail accident

Odisha Rail Accident Update: ओडिशा रेल हादसे मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रविवार शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इसकी घोषणा की है। बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुआ रेल हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ है सैकड़ों घायल हैं। ओडिशा के अस्पतालों में लावारिश लाशों का ढेर लगा है।

क्या कहा रेल मंत्री ने

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को ओडिशा ट्रेन त्रासदी को लेकर एक प्रेस कांफ्रेस किया। जिसमें उन्होंने कहा- "अब तक मिली जानकारी के आधार पर रेलवे बोर्ड ने सिफारिश की है कि इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए। बचाव पूरा हो गया है और बहाली का काम चल रहा है। ट्रैक से जुड़ा काम हो चुका है और ओवरहेड वायरिंग का काम चल रहा है। अस्पतालों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

मृतकों के आंकड़े बदले

ओडिशा सरकार ने रेल हादसे में मृतकों की संख्या रविवार को 288 से संशोधित कर 275 कर दी और घायलों की संख्या 1,175 बताई है। मुख्य सचिव पी के जेना के मुताबिक, कुछ शवों की दो बार गिनती हो गई थी। उन्होंने कहा- "विस्तृत सत्यापन और बालासोर जिलाधिकारी की एक रिपोर्ट के बाद संशोधित मृतक संख्या 275 है।"

यहां चल रहा घायलों का इलाज

जेना ने कहा कि घायलों का उपचार सोरो, बालासोर, भद्रक और कटक के विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है। उन्होंने कहा-"अब तक 793 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 382 का सरकारी खर्च पर इलाज हो रहा है।"

187 लाशों की पहचान नहीं

जेना ने कहा कि अब तक 88 शवों की पहचान की जा चुकी है और 78 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है, जबकि 187 की पहचान नहीं हो पाई है। मुख्य सचिव ने कहा कि शवों की पहचान सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा- "डीएनए नमूना लिया जाएगा और मृतक की तस्वीरें सरकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article