देश

ओडिशा में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्थर तोड़ने की इकाई में नौ मशीन जलाईं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 1, 2023, 03:05 PM IST

महिला सदस्यों समेत 10 नक्सली जबरन पत्थर तोड़ने की इकाई में घुस गए और दो पोर्कलेन मशीन और दो लोडर समेत नौ मशीन को आग लगा दी।

Image

नक्सल

Photo : BCCL

Odisha News: ओडिशा के रायगढ़ जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्थर तोड़ने की इकाई में नौ मशीन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना मुनिगुड़ा पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत देवकुपाली के करीब हुई।

पुलिस के अनुसार, महिला सदस्यों समेत 10 नक्सली जबरन पत्थर तोड़ने की इकाई में घुस गए और दो पोर्कलेन मशीन और दो लोडर समेत नौ मशीन को आग लगा दी।

नक्सली घटनास्थल पर पोस्टर भी छोड़ गए, जिसमें लिखा था कि उन्होंने पत्थर तोड़ने की इकाई में मौजूद मशीन को इसलिए नष्ट कर दिया क्योंकि यह इलाके में प्रदूषण फैला रही हैं। नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि इकाई का मालिक मजदूरों का शोषण कर रहा था।

End of Article