देश

Odisha : ओडिशा के गंजम में भीषण सड़क हासदा, 2 बसों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, कई घायल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 08:50 AM IST

Ganjam Road Accident : मीडियाकर्मियों से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि दो बसों की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए तुरंत एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।

Image

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा।

Photo : ANI

Ganjam Road Accident : ओशिका के गंजम जिले में रविवार की रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। दीगाहांडी पुलिस थानांतर्गत दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। गंजम के जिलाधिकारी दिव्य ज्योति परिदा ने बताया कि घायलों को इलाजे के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

मीडियाकर्मियों से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा, 'दो बसों की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए तुरंत एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस मामले की जांच की जा रही है। हम घायलों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।'

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवार को 3-3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि बरहमपुर में एक स्थानीय मिनी बस और ओएसआरटीसी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। ओएसआरटीसी की बस रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article