Vande Bharat: कटरा से श्रीनगर की यात्रा अब होगी मात्र 3 घंटे में, जल्द चलेगी 'वंदे भारत', यात्रा होगी और आसान

Katra to Srinagar Vande Bharat: इस परियोजना के अंतर्गत दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज –चिनाब ब्रिज भी शामिल है। टनल, पुल और प्राकृतिक सुंदरता के बीच से गुजरती यह रेल यात्रा यात्रियों के लिए आनंदमय होगी।

Katra to Srinagar Vande Bharat: भारत में रेल कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब यात्रियों को कटरा से श्रीनगर की यात्रा में मात्र 3 घंटे ही लगेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस के इस रूट पर संचालन से सफर आसान और सुगम होगा। USBRL परियोजना के पूर्ण होने के साथ ही जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। वर्तमान में, इस दूरी को तय करने में सड़क मार्ग से लगभग 6-7 घंटे लगते हैं, लेकिन जल्द ही यह यात्रा मात्र 3 घंटे में पूरी हो सकेगी।

Katra to Srinagar Vande Bharat

अब यात्रियों को कटरा से श्रीनगर की यात्रा में मात्र 3 घंटे ही लगेंगे

वंदे भारत का परिचालन और रेलवे कनेक्टिविटी

फिलहाल, वंदे भारत एक्सप्रेस को कटरा से श्रीनगर के बीच चलाने की योजना बनाई जा रही है। अभी श्रीनगर से संगलदान तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध हैं। लेकिन, संगलदान से कटरा तक रेल लाइन चालू होने के बाद, इन ट्रेनों को कटरा तक बढ़ाया जाएगा। इस कदम से जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेहतरीन रेल सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed