देश

कंगना रनौत को राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी, 28 नवंबर को कोर्ट में होना है हाजिर; जानें क्या है पूरा मामला

कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी हो गया है। उन्हें 28 नवंबर को कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। यदि वह निश्चित तिथि पर उपस्थित नहीं होती हैं तो मामले में आगे सुनवाई हो जाएगी।

Image

कंगना रनौत को राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी,

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश मंडी से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह के आरोप में जारी नोटिस तामील हो गई है। एमपी/एमएलए कोर्ट ने कंगना रनौत को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर या अधिवक्ता के माध्यम से 28 नवंबर को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में कंगना रनौत के विरुद्ध देशद्रोह व राष्ट्र अपमान की धाराओं में 11 सितंबर 2024 को मुकदमा दायर किया था। आरोप है कि कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को एक साक्षात्कार में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को हत्यारा बताते हुए उनके विरुद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।

आगरा की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने दिया आदेश

आगरा की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने किसान आंदोलन पर उनकी टिप्पणी को लेकर यह नोटिस जारी किया था। कंगना को इस नोटिस का जवाब देना था। कुछ दिन पहले हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कंगना रनौत को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया था। रमाशंकर शर्मा ने कहा कि मैंने एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ केस दायर किया था। कोर्ट ने अपने नोटिस में यह भी कहा है कि यदि कंगना निश्चित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित नहीं होती हैं तो मामले में आगे सुनवाई हो जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article