देश

वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष अजय बंगा भारत दौरे पर, आज पीएम मोदी और एस जयशंकर से करेंगे मुलाकात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 23, 2023, 10:55 AM IST

भारत में अजय बंगा पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

Image

अजय बंगा

Photo : ANI

Ajay Banga India Visit: विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नामांकित किए गए अजय बंगा आज 23 और 24 मार्च को दिल्ली का दौरा करेंगे। वह यूरोप, लैटिन अमेरिका और एशिया जाने से पहले अफ्रीका में अपने दौरे की शुरुआत कर चुके हैं। उनका ये वैश्विक दौरा तीन सप्ताह तक चलेगा।

भारत में बंगा पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। बंगा पीएम मोदी और मंत्रियों के साथ भारत की विकास प्राथमिकताओं, विश्व बैंक और वैश्विक आर्थिक विकास चुनौतियों पर बात करेंगे।

कौन हैं अजय बंगा

अजयपाल सिंह बंगा को पिछले महीने ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए नामित किया है। बंगा हैदराबाद पब्लिक स्कूल (एचपीएस) के पूर्व छात्रों में से एक हैं जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में शीर्ष स्थान हासिल किया है। मास्टरकार्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंगा ने 1970 के दशक में एचपीएस में स्कूली शिक्षा प्राप्त की, जब उनके पिता हरभजन सिंह बंगा एक सेना अधिकारी थे।

भारतीय-अमेरिकी अजय बंगा फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। अजय बंगा एचपीएस की उस लीग में शामिल हैं जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले हैं। शहर के इस प्रमुख शैक्षणिक संस्थान ने अजय बंगा के अलावा फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग के संस्थापक और सीईओ प्रेम वत्स, एडोबी सिस्टम्स के सीईओ शांतनु नारायण, सत्या नडेला जैसी हस्तियों को तराशा है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article