देश

चीन में फैले रहस्यमयी वायरस को लेकर केरल की मंत्री का सामने आया बयान, कही यह बात

HMPV China Virus: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को कहा कि चीन में वायरल बुखार और श्वसन संक्रमण के बड़े पैमाने पर फैलने की खबरों पर राज्य सरकार करीबी नजर रखे हुए है और अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम चीन में स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Image

एचएमपीवी

Photo : iStock

HMPV China Virus: केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शनिवार को कहा कि चीन में वायरल बुखार और श्वसन संक्रमण के बड़े पैमाने पर फैलने की खबरों पर राज्य सरकार करीबी नजर रखे हुए है और अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कुछ कहा?

जॉर्ज ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि चीन में सामने आये किसी भी वायरस के बारे में अब तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, जिसमें इसके महामारी का रूप लेने या अन्य क्षेत्रों में तेजी से फैल सकने की बात कही गई हो।

उन्होंने कहा कि मलयाली लोग दुनिया के सभी हिस्सों में हैं और चीन समेत अन्य देशों के प्रवासी अक्सर राज्य में आते हैं, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरती जानी चाहिए।

सतर्कता बरतने की अपील

उन्होंने कहा, ‘‘हम चीन में स्थिति पर नजर रख रहे हैं। यदि किसी ऐसे प्रकोप का पता चलता है जिसके अन्य क्षेत्रों में फैलने का खतरा है, तो हम इसके प्रसार को बहुत जल्द रोक सकते है।’’ मंत्री ने लोगों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आग्रह किया और उनसे मास्क पहनने का अनुरोध किया।

तेजी से फैल रहा HMPV वायरस

गौरतलब है कि चीन मौजूदा समय में नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से जूझ रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड सहित कई वायरस फैल रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article