देश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर इस दिन हो सकती है चर्चा, सामने आया बड़ा अपडेट

No-Confidence Motion Against Lok Sabha Speaker: ​लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाए जाने के लिए विपक्षी की ओर से लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन 9 मार्च को हो सकती है।

Image

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

Photo : ANI
  • No-Confidence Motion Against Lok Sabha Speaker: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाए जाने के लिए विपक्षी की ओर से लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन 9 मार्च को हो सकती है। लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
  • कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिया। लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने बताया, ''मंगलवार दोपहर 1:14 बजे हमने नियम 94C रूल्स एंड प्रोसीजर के तहत लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ नो-कॉन्फिडेंस मोशन का नोटिस दिया।"
  • 118 सांसदों ने किया दस्तखत

  • कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कुल 118 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर दस्तखत किए हैं। बता दें कि विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस मंगलवार को लोकसभा महासचिव को सौंपा और बिरला पर पक्षपातपूर्ण तरीके से सदन संचालित करने, कांग्रेस सदस्यों पर झूठे इल्जाम लगाने तथा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
  • TMC ने नहीं किया दस्तखत?

  • तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस पर हस्ताक्षर करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन यह कदम उठाने से पहले विपक्षी दलों को लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपनी शिकायतें रखनी चाहिए थी।
  • आसान पर नहीं बैठेंगे ओम बिरला!

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष द्वारा उन्हें पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी नोटिस दिए जाने के बाद मंगलवार को फैसला किया कि वह इस मामले का निपटारा होने तक आसन पर नहीं बैठेंगे। लोकसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों ने बताया, ''लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नैतिकता के उच्च मापदंड के तहत यह फैसला किया है कि विपक्ष के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के निपटारे तक वह अध्यक्षीय आसन पर नहीं बैठेंगे।''

  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!

    संबंधित खबरें