देश

Video: 'जनता ने उम्मीद से ज्यादा दिया, मेरे पापा...' NDA की प्रचंड जीत पर CM नीतीश के बेटे ने क्या-क्या कहा?

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा कि यह जनता के भरोसे और नीतीश सरकार की 20 साल की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी, लेकिन जनता ने उससे भी ज्यादा समर्थन दिया। चुनाव में बीजेपी को 89 और जेडीयू को 85 सीटें मिलीं, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया और आरजेडी महज 25 सीटें जीत सकी।

Image

सीएम नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की फाइल फोटो।(फोटो सोर्स: ANI)

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। सीएम नीतीश सरकार की अगुआई में लड़ी एनडीए को 202 सीटें मिली। एनडीए को मिली इस प्रचंड जीत पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह बिहार की जनता का आशीर्वाद और समर्थन है। मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो कड़ी मेहनत की है, उसका फल मिला है, इसके लिए जनता का धन्यवाद। मैं बिहार की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने एक बार फिर मेरे पिता पर भरोसा जताया और उन्हें यह जीत दिलाई।"

जनता ने अपेक्षा से ज्यादा भरोसा दिखाया: निशांत

निशांत ने आगे कहा कि सरकार के दोबारा बनने का रास्ता जनता ने साफ कर दिया है. उनके अनुसार जीत की उम्मीद थी, लेकिन जनता ने अपेक्षा से ज्यादा भरोसा दिखाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किया है, उसी पर जनता ने विश्वास जताया और यह परिणाम उसी का प्रमाण है।

एनडीए की आंधी में बुझ गई 'लालटेन'

बता दें कि इस बार बीजेपी ने 89 तो जेडीयू ने 85 सीटें अपने नाम की। दोनों दलों ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं, चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। गठबंधन कुल मिलाकर 35 सीटों पर सिमट गया, जो पिछली बार की तुलना में 79 सीटों की भारी गिरावट है। उनका वोट शेयर 39 प्रतिशत रहा, लेकिन सीटों में इसका कोई लाभ नजर नहीं आया। आरजेडी ने मात्र 25 सीटें जीतीं, जो पिछले चुनाव से 50 सीटें कम हैं। वहीं, कांग्रेस महज 6 सीटों पर सिमट कर रह गई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article