देश

आखिर नीतीश ने क्यों रद्द की विपक्षी दलों की बैठक, सामने आई बड़ी वजह; कांग्रेस को इस बात पर थी आपत्ति

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 13, 2023, 04:54 PM IST

Opposition Unity Meeting: पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि नई तारीख जल्द ही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 जून को होने वाली विपक्ष की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को आना था और कोई अन्य प्रतिनिधि आए तो यह ठीक नहीं होगा।

Image

नीतीश कुमार के विपक्षी एकता मुहिम को लगा झटका

Photo : ANI

Opposition Unity Meeting: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विपक्षी एकता मुहिम को बड़ा झटका लगा है। बिहार में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक फिलहाल कैंसिल हो गई है। अब नए सिर से इस बैठक की तारीख तय होगी। ये बैठक अब कह होगी, इसका पता नहीं है। नीतीश कुमार ने बैठक रद्द होने की जानकारी देते हुए कहा कि समय को लेकर कुछ पार्टियों को आपत्ति थी, पार्टी प्रमुख इस दिन उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्होंने ये मीटिंग कैंसिल कर दी है।

क्या कहा नीतीश कुमार ने

पटना में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि नई तारीख जल्द ही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 जून को होने वाली विपक्ष की बैठक स्थगित कर दी गई है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों को आना था और कोई अन्य प्रतिनिधि आए तो यह ठीक नहीं होगा। इसलिए हमने कांग्रेस पार्टी से कहा है कि पार्टी के प्रमुख को आना चाहिए। बैठक की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। विपक्षी एकता के लिए प्रस्तावित 12 जून की बैठक के लिए हमें लगभग सभी लोगों की सहमति प्राप्त हुई है। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।"

कांग्रेस बनी वजह!

नीतीश कुमरा ने आगे कहा कि कांग्रेस और एक अन्य पार्टी ने मुझे बताया कि उन्हें ये तारीख असुविधाजनक लगी है। इसलिए बैठक को स्थगित करने का फैसला किया गया है है। मैंने कांग्रेस से अन्य पार्टियों के साथ परामर्श के बाद एक नयी तारीख सुझाने के लिए कहा है। नीतीश ने कहा कि मैंने एक बात बहुत स्पष्ट कर दी है। सभी दल जो बैठक में भाग लेने के लिए सहमत हैं, उनके संबंधित प्रमुखों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता हैं बिजी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी पूर्व व्यस्तताओं के कारण इस मीटिंग में उपस्थित नहीं हो पाते, साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी इस बैठक में आने में असमर्थता जता चुके थे, जिसके बाद यह मीटिंग कैंसिल कर दी गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article