देश

NIA raid : टेरर फंडिंड मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के 7 इलाकों में रेड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 09:42 AM IST

NIA raid : घाटी में टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए को जानकारी मिली थी जिसके बाद ये रेड पड़े हैं। गत 20 मई को एनआईए ने छापे की एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच एजेंसी ने नौ जिलों में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की।

NIA raid : टेरर फंडिंग मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में छापे मारे। छापे की ये कार्रवाई पुलवामा, कुलगाम, बांदीपोरा, रत्नीपोरा और सेथरगुंड सहित करीब सात जगहों पर हुई है। घाटी में टेरर फंडिंग को लेकर एनआईए को जानकारी मिली थी जिसके बाद ये रेड पड़े हैं। गत 20 मई को एनआईए ने छापे की एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच एजेंसी ने नौ जिलों में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की।

गत 20 मई को भी NIA ने मारे थे छापे

NIA ने श्रीनगर, बडगाम, पुलवामा, शोपियां, अवंतीपोरा, अनंतनाग, हंदवाड़ा, कुपवाड़ा और पूंछ जिले में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के ओवरग्राउंड सदस्यों से जुड़े ठिकानों की तलाशी ली। रेड के बाद एनआईए ने बताया कि छापे के दौरान इन ठिकानों से आपत्तिजनक दस्तावेज एवं डिजिटल उपकरण बरामद हुए। इन दस्तावेजों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता पर कार्रवाई

गत 13 जून को NIA ने टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई करते हुए श्रीनगर में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे उर्फ अयाज अकबर की मलूरा इलाके में स्थित एक आवासीय संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हुर्रियत कांफ्रेंस नेता अकबर खांडे के एक कनाल व 10 मरला (8,160 वर्ग फुट) में बने घर और जमीन को कुर्क करने की घोषणा करते हुए वहां एक बोर्ड लगाया। एनआईए की दिल्ली स्थित अदालत द्वारा 31 मई को पारित एक आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज