देश

जम्मू-कश्मीर में 15 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, आतंकवाद पर नकेल की कवायद

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 20, 2023, 09:04 AM IST

NIA Raid in Jammu and Kashmir: आतंकवाद की कमर तोड़ने के लिए एनआईए जम्मू कश्मीर में करीब 15 जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Image

पुलवामा में एनआईए की छापेमारी

NIA Raid in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी जारी है।इस बीच, विशेष जांच इकाई (एसआईयू) अवंतीपोरा ने बुधवार को रेशीपोरा त्राल में कई स्थानों पर छापेमारी की।अधिकारियों के मुताबिक त्राल थाना पुलिस के मामले में एसआइयू ने छापेमारी की। मंजूर अहमद वानी, मोहसिन अहमद लोन और अरियाफ बशीर भट के रूप में पहचाने गए तीन संदिग्धों के घरों पर छापेमारी की गई।कश्मीर संभाग में अनंतनाग(Anantnag), पुलवामा(Pulwama), कुपवाड़ा (Kupwara)और श्रीनगर(Srinagar) में तलाशी ली जा रही है, जबकि जम्मू संभाग में पुंछ(Poonch) और जम्मू जिलों में छापेमारी की जा रही है।अधिकारियों ने कहा कि ये छापे आतंकी फंडिंग मामले में चल रही जांच का हिस्सा हैं।

इन जिलों में छापेमारी

  • अनंतनाग
  • पुलवामा
  • कुपवाड़ा
  • श्रीनगर
  • पुंछ जम्मू

आपत्तिजनक सामग्री बरामद

अधिकारियों ने कहा कि तलाशी के दौरान एसआईयू अवंतीपोरा द्वारा आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त आतंकवाद से संबंधित अपराधों में तीन संदिग्धों की संलिप्तता के बारे में अधिक जानने के लिए छापेमारी की गई।12 मई को, रामबन जिला पुलिस के साथ राज्य जांच इकाई ने जम्मू और कश्मीर में उपमंडल बनिहाल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले बनिहाल और रामसू के इलाकों में कई स्थानों पर छापेमारी की।ये छापेमारी उन विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसने के प्रयासों के तहत की गई, जो हमेशा जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज