देश

पाकिस्तान में मौजूद आकाओं से जुड़े एक दर्जन संदिग्धों की हुई पहचान, NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी

  • Compiled by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 15, 2023, 09:03 PM IST

NIA अधिकारी ने बताया कि यह मामला पाकिस्तान से काम कर रहे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आकाओं द्वारा रची गई साजिश से जुड़ा है।

Image

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 15 जगहों पर छापेमारी की (फाइल फोटो)

Photo : ANI

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 15 जगहों पर छापेमारी की। एनआईए ने बताया कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी आकाओं के संपर्क में रह रहे करीब एक दर्जन संदिग्धों की पहचान की गई। इसके आधार पर जम्मू-कश्मीर और पंजाब में कई छापेमारी की कार्रवाई की गई। एनआईए के प्रवक्ता ने ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तानी आकाओं के निर्देश पर काम कर रहे थे

उन्होंने बताया कि जून 2022 में एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रतिबंधित संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर और काडर के खिलाफ केस दर्ज किया था जो पाकिस्तानी कमांडरों या आकाओं के निर्देश पर छद्म नामों से काम कर रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि साल 2022 में की गई कार्रवाई की कड़ी में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, अनंतनाग, बडगाम और कठुआ सहित छह जिलों के 14 स्थानों और पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के एक ठिकाने पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।

आतंकवादी संगठनों के आकाओं ने रची साजिश

अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को इन ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरण और अपराध में शामिल होने से जुड़ी सामग्री जब्त की गई व आगे की जांच चल रही है। अधिकारी ने बताया कि यह मामला पाकिस्तान से काम कर रहे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के आकाओं द्वारा रची गई साजिश से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी समूहों के आकाओं ने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टर बनाने, अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों, सुरक्षा कर्मियों और धार्मिक कार्यक्रमों या गतिविधियों को निशाना बनाने की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों पर सोशल मीडिया के जरिये जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने के भी आरोप है। प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान 12 संदिग्धों की पहचान की गई जो पाकिस्तान में मौजूद विभिन्न आकाओं के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि संदिग्धों से जुड़े विभिन्न ठिकानों की जम्मू-कश्मीर और पंजाब में तलाशी ली गई।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पैलेट गन को लेकर संसद में फिर हंगामे के आसार...सिद्धारमैया बोले- 'राजनीति अब भ्रष्ट हो चुकी', ईरान पर हमले रोकने से कच्चा तेल की कीमत घटी

आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पैलेट गन को लेकर संसद में फिर हंगामे के आसार...सिद्धारमैया बोले- 'राजनीति अब भ्रष्ट हो चुकी', ईरान पर हमले रोकने से कच्चा तेल की कीमत घटी

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित