देश

एयर इंडिया में फिर मारपीट, अब नेपाली नागरिक ने क्रू मेंबर को पीटा; टॉयलेट का दरवाजा भी तोड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2023, 10:20 PM IST

Air India: टोरंटो से दिल्ली के लिए आठ जुलाई फ्लाइट एआई188 में एक यात्री ने गलत व्यवहार किया। एक यात्री ने चालक दल के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं यात्री फ्लाइट में टॉयलेट के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया।

Image

एयर इंडिया की फ्लाइट में फिर मारपीट

Photo : BCCL

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में मारपीट के मामले में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर टोरंटो से दिल्ली आने वाली एक फ्लाइट में एक यात्री द्वारा चालक दल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं यात्री फ्लाइट में टॉयलेट के दरवाजे को भी नुकसान पहुंचाया। एयर इंडिया ने बुधवार को बताया कि यह मामला आठ जुलाई का है। आरोपी यात्री नेपाल का नागरिक है।

एयर इंडिया ने बताया, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, टोरंटो से दिल्ली के लिए आठ जुलाई फ्लाइट एआई188 में एक यात्री ने गलत व्यवहार किया। यात्री ने चालक दल व यात्रियों से मारपीट की जिन्हें मामूली चोट आई।

पहले बदतमीजी फिर पी सिगरेट

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, यात्री ने विमान के उड़ान भरने के बाद कथित तौर पर अपनी सीट बदल ली और इकोनॉमी क्लास के चालक दल को अपशब्द कहना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसे चेतावनी दी गई। बाद में, धुएं की चेतावनी होने पर उसे विमान के शौचालय के अंदर एक सिगरेट लाइटर के साथ पाया गया। शिकायतकर्ता के हवाले से प्राथमिकी में कहा गया है, जब मैंने दरवाजा खोला, तब उसने मुझे धक्का दे दिया और वह अपनी सीट संख्या 26एफ की ओर भागा। इसके बाद, जब मैंने उसे आर3 दरवाजे के पास रोकने की कोशिश की, तो उसने मुझे धक्का दे दिया और अपशब्द कहे।

कई यात्रियों ने मिलकर किया काबू

प्राथमिकी में कहा गया है कि यात्री के इस व्यवहार के बाद फ्लाइट के कैप्टन को फौरन इस बारे में सूचित किया। चालक दल के सदस्य पुनीत शर्मा और चार अन्य यात्रियों की मदद से यात्री को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि, उसे काबू नहीं किया जा सका। इसलिए अन्य यात्रियों से मदद मांगी गई और उसे नियंत्रित किया गया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली पहुंचने पर इस यात्री को आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया और मामले से नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा थाने पर भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं और विमान नियमों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। हाल के समय में, उड़ान के दौरान यात्रियों के दुर्व्यवहार करने की घटनाओं में वृद्धि हुई है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें