देश

जनरल बिपिन रावत के गांव में भी बन रहा पशुपतिनाथ मंदिर, शिवलिंग उपहार में देगा नेपाल

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 6, 2023, 10:19 AM IST

जनरल रावत के गांव सैण को गोद लेने वाले महाराष्ट्र का गैर सरकारी संगठन इस मंदिर का निर्माण कर रहा है।

Image

pashupati nath temple

Photo : ANI

PashuPati Nath Temple: उत्तराखंड में पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत के पैतृक गांव में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति का निर्माण किया जा रहा है और काठमांडू स्थित मंदिर ने इसके लिए शालीग्राम पत्थर से बना शिवलिंग उपहार में देने का फैसला किया है। जनरल रावत के गांव सैण को गोद लेने वाले महाराष्ट्र के गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के प्रमुख निवरुत्ती यादव ने कहा कि काठमांडू के मंदिर ने उत्तराखंड में पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति में नंदी की एक मूर्ति, मंदिर के लिए एक घंटा और एक त्रिशूल भी उपहार में देने का फैसला किया है।

सैण गांव में बन रहा मंदिर

पशुपतिनाथ को समर्पित मंदिर का निर्माण महाराष्ट्र के लातूर से संचालित गैर सरकारी संगठन हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान की ओर से सैण गांव में किया जा रहा है। निवरुत्ती यादव ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में काठमांडू की यात्रा के दौरान उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

निवरुत्ती यादव ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल से भी मुलाकात की और उन्हें सैण में विकास कार्यों से अवगत कराया। सैण का मंदिर काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर की एक छोटी प्रतिकृति होगा। (Bhasha)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article