देश

ना सोना ना चांदी यूपी के दुकान से टमाटर की लूट, केस दर्ज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 14, 2023, 09:43 AM IST

Tomato Price News: इस समय टमाटर आम लोगों की पहुंच से बाहर है। चोरों की भी नजर टमाटर पर ही है। यूपी के फतेहपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें बदमाशों ने टमाटर, हरी मिर्च और अदरक पर हाथ साफ कर दिया।

Image

यूपी के फतेहपुर में टमाटर की लूट

Tomato Price News: ना सोना, ना चांदी लुटेरों ने 26 किलो टमाटर, 25 किलो मिर्च और 8 किलो अदरक लूट लिया। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है। इस केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। पुलिस के मुताबिक मामला 10 जुलाई दिन सोमवार का है। दो दुकानदार रामजी, और नईम खान ने अपनी दुकान बंद कर घर गए। लेकिन दूसरे दिन सुबह जब वो अपनी दुकान पर आए तो देखा कि बड़ी मात्रा में टमाटर, मिर्च और अदरक गायब है। दोनों ने गुरुवार यानी घटना के तीन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस तफ्तीश में कामता प्रसाद और मोहम्मद इस्लाम का नाम सामने आया। इस केस के सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि स्पेशल टॉस्क फोर्स का नाम अब स्पेशल टोमैटो फोर्स कर देना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article