देश

NEET पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग का पिंटू गिरफ्तार, संजीव गिरोह से है पुराना नाता

NEET Exam: NEET पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग का पिंटू गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने झारखंड के देवघर से संजीव गिरोह के पिंटू के साथ चार अन्य को भी गिरफ्तार किया है।

Image

झारखंड के देवघर से NEET पेपर लीक मामले सॉल्वर गैंग के पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

NEET Exam: नीट पेपर लीक मामले में सॉल्वर गैंग का पिंटू गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने झारखंड के देवघर से पिंटू के साथ चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चिंटू का सहयोगी है पिंटू। यह दोनों संजीव मुखिया गिरोह से जुड़े हैं। पिंटू की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को उसके साथी चिंटू की तलाश है। वही, नीट पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया भी फरार चल रहा है। नीट का पेपर सबसे पहले पटना में सॉल्वर गैंग के चिंटू के पास आया था। चिंटू, पिंटू ही पटना के अलग-अलग ठिकानों से अभ्यर्थियों को लेकर लर्न प्ले स्कूल पहुंचे थे।

चिंटू-पिंटू संभाल रहे थे सारी जिम्मेदारी

चिंटू उर्फ बलदेव और पिंटू ने ही लर्न प्ले स्कूल में सारी व्यवस्था की थी। 5 मई की सुबह करीब नौ बजे चिंटू के ही मोबाइल पर प्रश्न पत्र और उत्तर आए थे। चिंटू ने प्रश्न पत्र और उत्तर प्रिंट कर अभ्यर्थियों को रटने के लिए दे दिया था। इसके बाद सभी को कार से अपनी निगरानी में परीक्षा केंद्र तक छोड़ने की जिम्मेदारी भी चिंटू और पिंटू की ही थी। संजीव मुखिया ने चिंटू और पिंटू को पटना की सारी जिम्मेदारी दे रखी थी।

वहीं आज नीट परीक्षा धांधली मामले में आरोपी शिवनंदन कुमार ने भी बड़ा खुलासा किया है। शिवनंदन कुमार ने पुलिस को बताया है कि इस मामले में सिकंदर से उनके पारिवारिक संबंध थे उन्होंने फोन करके बताया कि नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र आ गया है और उन्होंने हमें नितेश और अमित आनंद के पास पहुंचा दिया वहां पहुंचने पर हमने देखा की नीट परीक्षा का प्रश्न और उत्तर दोनों है फिर वहां से हमें प्रश्न और उत्तर दोनों रटवाया गया और वहां से मैं परीक्षा देने पाटलिपुत्र इंटरनेशनल स्कूल चला गया। वहां परीक्षा दे रहा था इसी दौरान पुलिस आ गई और पुलिस ने हमें पकड़ लिया जो क्वेश्चन दिए गए थे वही क्वेश्चन थे। हम अपना अपराध स्वीकार करते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!