देश

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले, कार एक्सीडेंट के बाद सांसद ने लोगों से क्या की अपील?

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले की कार पुणे से मुंबई जाते समय हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गई, जब एक अन्य वाहन (GJ 13 CF 5257) ने उनकी गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि सुले और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

Image

सुप्रिया सुले की कार का एक्सीडेंट हुआ। (फोटो स्टोरी: PTI)

Photo : PTI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले की कार सड़क हादसे की शिकार हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार सुप्रिया सुले और उनके सभी सहयोगी पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार, पुणे से मुंबई जाते समय एक अन्य कार (नंबर GJ 13 CF 5257) ने सुले की गाड़ी को साइड से जोरदार टक्कर मार दी।

पुणे से मुंबई जा रही थीं सुप्रिया सुले

बता दें कि वो पुणे से मुंबई जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, सुप्रिया सुले किसी चुनावी या पार्टी संबंधी कार्य के सिलसिले में यात्रा पर थीं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।

खुद सुप्रिया सुले ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा," यह हादसा लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुआ, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी लोग सुरक्षित हैं।"

सुप्रिया सुले ने लोगों से क्या की अपील?

अपने पोस्ट में उन्होंने इसे “बेहद खराब अनुभव” बताते हुए कहा कि ओवरस्पीडिंग और लापरवाही सड़क पर कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है। सुप्रिया ने आगे लिखा," इस तरह की घटनाएं हमें गंभीरता से याद दिलाती हैं कि हमारी सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से अनगिनत लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे सीट बेल्ट जरूर लगायें, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं, ताकि हमारे हाईवे सभी के लिए सुरक्षित बन सकें।"

सुले ने इस घटना को एक चेतावनी बताते हुए कहा कि ऐसे हादसे यह याद दिलाते हैं कि ट्रैफिक नियमों का पालन कितना जरूरी है। पुलिस ने दुर्घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार, तेज गति या यातायात नियमों का उल्लंघन कारण हो सकता है। विस्तृत जांच रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!