देश

LOC पर बने कश्मीर के 'शारदा मंदिर' में आजादी के बाद पहली बार हुई नवरात्रि पूजा, देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 16, 2023, 10:04 PM IST

Navratri Puja At Sharda Temple Kashmir: जम्मू कश्मीर के शारदा मंदिर में देश की आजादी के पहली बार नवरात्रि की पूजा हुई, ये मंदिर कुपवाड़ा के टीटवाल में स्थित है।

Image

जम्मू कश्मीर के शारदा मंदिर में देश की आज़ादी के पहली बार नवरात्रि की पूजा हुई

15 अक्टूबर, 2023 यानी इतवार को कश्मीर के शारदा मंदिर (Sharda Temple Kashmir) में नवरात्रि की पूजा (Navratri Puja) की गई, इस मंदिर में 1947 के बाद ये पहली बार है, जब यहां पर पूजा की जा रही है, गौर हो कि मां शारदा देवी का यह मंदिर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से महज 500 मीटर की दूरी पर कुपवाड़ा के टीटवाल गांव में बना है।

पूजा के कार्यक्रम में खासी संख्या में श्रद्धालु भी पहुँचे, इस दौरान कश्मीरी पंडितों का जत्था भी मौजूद रहा, ध्यान रहे कि 80-90 के दशक में कश्मीरी पंडितों को घाटी से निकाल दिया गया था।

मंदिर में पूजा का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि पंडित जी मंदिर में स्थित देवी की प्रतिमा के सामने पूजा कर रहे हैं माता की प्रतिमा को भी सजाया गया है और इस दौरान मंत्रोच्चार के स्वर घंटी की अवाज के साथ सुनाई दे रहे हैं।

गृहमंत्री अमित शाह ने जताई खुशी

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पर लिखा कि यह गहन आध्यात्मिक महत्व की बात है कि 1947 के बाद पहली बार इस वर्ष कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा आयोजित की गई है...

उन्होंने आगे लिखा कि मैं भाग्यशाली था कि 23 मार्च 2023 को जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को फिर से खोला गया। यह न केवल घाटी में शांति की वापसी का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से प्रज्वलित होने का भी प्रतीक है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article